फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Western disturbance will be active till 8 December, Varanasi will be cold

Azamgarh News: 8 दिसंबर तक सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बढ़ेगी ठंड

Sat, 07 Dec 2024 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance will be active till 8 December, Varanasi will be cold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आजमगढ़। दिसंबर शुरू हुए एक सप्ताह बीत गए, लेकिन लोगों को कुछ खास ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। इसका कारण मौसम वैज्ञानिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होना बता रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने आठ दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना जताई है। उनका कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ आने पर मैदानी इलाकों में बारिश होगी। इसके बाद ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत (उत्तर प्रदेश एक भाग है) में इस वर्ष नवंबर माहपिछले 124 वर्षों (1901-2024) में दौरान सबसे गर्म रहा। कहा कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान के दृष्टिकोण से देखा जाए तो पिछले 124 वर्षों में दूसरा सबसे गर्म नवंबर माह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर का महीना चल रहा है। अभी तक पश्चिमी विक्षोभ भी नहीं आया है। न ही पहाड़ों पर ज्यादा बर्फबारी हुई है। प्रदेश में 48 घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही है। इससे आगामी दिनों में तापमान में थोड़ी और गिरावट आने की संभावना है।
कहा कि पश्चिमी दिशा से उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 8-9 दिसंबर के बीच प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर सकता है। इससे प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

बताया कि बारिश के बाद ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। कहा कि इस बार ठंड ज्यादा नहीं पड़ेगी। शीतलहर और काेहरे का प्रकोप भी हर बार की तुलना में कम ही रहेगा। लोग सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed