फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water supply interrupted, outcry over water

जलापूर्ति बाधित, पानी को लेकर मचा हाहाकार

Fri, 07 May 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Water supply interrupted, outcry over water
मुबारकपुर। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के जलकल पाइप लाइन में बड़ा लीकेज हो गया है। जिसके चलते कई वार्डो में गंदे पानी की सप्लाई हो रही थी। जिसकी शिकायत सामने आने पर नपा प्रशासन ने बृहस्पतिवार को पानी की सप्लाई बंद कर दिया। जिससे पूरे कस्बे में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मच गया।
विज्ञापन

नपा प्रशासन के जलकल विभाग ने पूरे कस्बे में पाइप लाइन बिछाया हुआ है। इसी पाइप लाइन में कहीं बड़ा लीकेज हो गया। जिससे गंदा पानी लोगों के घरों में सप्लाई होने लगा। इसकी शिकायत नपा प्रशासन से हुई तो नपा प्रशासन ने पानी की सप्लाई तत्काल बंद कर दिया। क्योकि इससे पूर्व गंदे पानी की सप्लाई से कस्बे में दो बार पीलिया का प्रकोप फैल चुका है। वर्तमान में कोरोना का संक्रमण फैला ही हुआ है। ऐसे में नपा प्रशासन ने पानी की सप्लाई तत्काल प्रभाव से रोक कर लीकेज को खोजने व ठीक कराने की कवायद में जुट गई। रोडवेज के पास पाइप लाइन में बड़ा लीकेज मिला है। जिसे ठीक करने में नपा के कर्मी जुटे हुए है। पानी की सप्लाई ठप होने से पेयजल को लेकर कस्बे के लोग बृहस्पतिवार को दिन भर परेशान नजर आए। ईओ राजपति अविचल ने बताया कि बिना अपूर्ति बंद किए लीकेज ठीक करना संभव नहीं था। देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed