फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water level of rivers started rising due to continuous rain

लगातार बारिश से बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर

Tue, 15 Jun 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Water level of rivers started rising due to continuous rain
लाटघाट। मानसून ने दस्तक दे दी है। मूसलाधार बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे सगड़ी तहसील, के देवाराम क्षेत्र के गांगेपुर, मठिया, परसिया, देवारा खास राजा, अचलनगर में कटान का खतरा बढ़ गया है। वहीं पहाड़ों पर होने वाली तेज बारिश भी घाघरा नदी में तबाही मचाती है, जिसका असर दो-चार दिनों में देखने को मिल सकता है। कारण, बनबसा बैराज के जरिए शारदा नदी में लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है तो वहीं नेपाली नदियों सुहेली, कर्णाली के जरिए भी बड़े पैमाने पर पानी आता है।
विज्ञापन

जनपद के सगड़ी तहसील में सबसे ज्यादा बाढ़-कटान से फसलों, सार्वजनिक स्थलों को नुकसान होता है। इस विभीषिका को रोकने के लिए अभी तक स्थायी समाधान नहीं खोजा जा सका है। सिर्फ नदियों के किनारे कटान रोधी कार्य कराकर बाढ़ को रोकने की कवायद होती है। जिस पर करोड़ों रुपये बजट खर्च होता है। फिर भी नदियों के प्रचंड वेग से उत्पन्न बाढ़-कटान के आगे इंतजाम धरे रह जाते हैं। पिछले वर्ष बाढ़-कटान की जद में आकर देवारा खास राजा के मुरारी का पुरवा, त्रिलोकी का पुरवा आदि कई गांव नदी में समा गए थे। इस बार भी बाढ़ की रोकथाम के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके काम कटान को रोकने के लिए गागेपुर में ठोकर निर्माण का काम कराए जा रहे हैं। अब इससे कटान को रोकने में कितनी सफलता मिलती है, इसका आकलन भी जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed