फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Warning to 14 departments on negligence in data feeding of personnel

कार्मिकों का डाटा फीडिंग में लापरवाही पर 14 विभाग को चेतावनी

Wed, 01 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Warning to 14 departments on negligence in data feeding of personnel
आजमगढ़। लोक सभा उप चुनाव 23 जून को होगा। इसे लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सरकारी कार्यालय में नियुक्ति कार्मिकों का डाटा निर्वाचन वेबसाइट पर फीड कराते हुए फ्रीज कर लेने के लिए निर्देश दिया गया था लेकिन 14 विभागों ने इस पर कोई कार्य नहीं किया। मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि यदि उक्त विभाग डाटा फीड कर रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराएंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने बताया कि आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि विभागों को निर्देश दिया गया था कि वह कार्यालयों में नियुक्त कार्मिकों का डाटा निर्वाचन की वेबसाइट पर फीड कर फ्रीज कर लें। बावजूद आज तक विभागों ने कार्मिकों का डाटा फ्रीज नहीं किया गया जो अत्यंत ही खेदजनक है। बताया कि अधिशासी अभियंता भूगर्भ जल विभाग, जिला समन्वयक बैंक आफ बड़ौदा, शाखा प्रबंधक पंजाब एंड सिंध बैंक एलवल, जिला विद्यालय निरीक्षक, शाखा प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम, जिला कृषि अधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक, शाखा प्रबंधक इंडिया ओवरसीज बैंक सिविल लाइन, वन संरक्षक आजमगढ़ वृत्त, उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम, सहकारी आवास निर्माण एवं वित्त निगम, हरिबंशपुर, उप श्रमायुक्त व अग्रणी जिला प्रबंधक ने लापरवाही बरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed