फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Waiting for three months for DL

परमानेंट डीएल के लिए 90 दिन का करना पड़ रहा इंतजार

Tue, 15 Feb 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Waiting for three months for DL
लर्निंग के बाद स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को तीन माह तक इंतजार करना पड़ रहा है। आवेदकों को दो माह बाद की तिथि का स्लाट मिल रहा है। पहले जहां 15 से 20 दिन के भीतर का स्लाट मिल रहा था, वहीं अब 90 दिन से अधिक का इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि लर्निंग बनवाने के लिए स्लाट का निर्धारण उसी दिन का मिल जा रहा है।
विज्ञापन

लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को किसी तारीख की जरूरत नहीं है लेकिन स्थायी लाइसेंस की चाह रखने वालों को तीन महीने का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि उन्हें तीन माह की तिथि दी जा रही है। इसके लिए एक दिन में सिर्फ 87 स्लाट ही बुक किए जा रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस में किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनाने की व्यवस्था हो चुकी है। आवेदक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा। वहीं स्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को 90 दिन बाद का समय दिया जा रहा है। स्लाट बुकिंग की संख्या बढ़ेगी तो लोगों को राहत मिलेगी। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed