{"_id":"62264cd579770c78bb4f489b","slug":"voting-affected-in-many-booths-due-to-evm-malfunction-azamgarh-news-vns64216403","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई बूथों पर ईवीएम की खराबी से कुछ देर के लिए बाधित हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई बूथों पर ईवीएम की खराबी से कुछ देर के लिए बाधित हुआ मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार की सुबह सात बजे से जिले के 4292 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। इस दौरान कई बूथों पर ईवीएम में आई खराबी से मतदान समय से शुरू नहीं हो सका। सूचना मिलते ही विशेषज्ञ तत्काल पहुंचे और ईवीएम दुरुस्त कर तो कहीं बदल कर मतदान शुरू कराया।
सगड़ी : सगड़ी विधानसभासभा क्षेत्र में कुल 415 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें बूथ संख्या 351 प्राथमिक विद्यालय अमुवारी नारायनपुर, बूथ संख्या 197 प्राथमिक विद्यालय जोकहरा, बूथ संख्या 307 प्राथमिक विद्यालय ढ़ोलीपुर और बूथ संख्या 238 प्राथमिक विद्यालय नेनुआपुर पिपरपाती की ईवीएम खराब होने पर दूसरी ईवीएम मशीन बदलना पड़ा। तरवां : मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र के खुटहन प्राथमिक विद्यालय पर तीन बूथ बनाए गए थे। इनमें बूथ संख्या 302 पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ 67 वोट पड़े थे जिसमें 20 महिलाओं तथा 47 पुरुष वोटिंग किए थे 9:08 पर मशीन खराब हो गई जिससे कई मतदाताओं को लौटना पड़ा। कर्मचारी व स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों को फोन किया। मजिस्ट्रेट ने नई वोटिंग मशीन मंगवाई और एक घंटे बाद मतदान शुरू हो सका। रानी की सराय : निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के हुसामपुर बड़ागांव बूथ संख्या 380 पर ईवीएम खराब होने से एक घंटे रुका रहा। जहानागंज : मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 297 पर ईवीएम की खराबी के कारण आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। नई ईवीएम आने के बाद मतदान शुरू हो सका। सरायमीर : निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय प्रथम के बूथ संख्या 264 की ईवीएम खराब होने के कारण 45 मिनट तक मतदान बाधित रहा है। नई मशीन आने के बाद मतदान शुरू हो सका।