फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vote 'Introduce Awareness'

छात्रों के साथ अभिभावकों को भी किया मतदान के प्रति जागरण

Thu, 03 Mar 2022 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Vote 'Introduce Awareness'
जाफरपुर स्थित सीपीएस में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ लेते लो? - फोटो : AZAMGARH
सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर में बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डीआईओएस वीके शर्मा, विशिष्ट अतिथि कुमारी जिया राय, उनके अभिभावक मदन राय एवं माता रचना राय ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं को मतदान के लिए जागरूक किया गयाष छात्र-छात्राओं उनके अभिभावकों एवं विद्यालय के सभी स्टाफ को शपथ दिलाई गई। विधान सभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि सभी अपने मत का प्रयोग करते हुए अपनी जागरूकता का परिचय दें। प्रधानाचार्या रेखा सिंह ने कहा कि डीएम ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता के लिए 10 गांवों की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने गांवों की 725 महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगायी गई और मतदान के लिए 6170 लोगों को निमंत्रण पत्र दिया। इस मौके पर तरन्नुम खानम, स्वीप कार्यक्रम की सहायिका सरोज यादव, शिखा मौर्या, रवि प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed