फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   volleyball team

Azamgarh News: यूपी वालीबॉल टीम में आदर्श राय का चयन

Tue, 31 Oct 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
volleyball team
कप्तानगंज। गड़हन खुर्द गांव निवासी आदर्श राय का उत्तर प्रदेश टीम से नेशनल खिलाड़ी के रूप में 15 सदस्यीय टीम में चयन हुआ है। यह जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में होने वाले युवा नेशनल वालीबॉल टूर्नामेंट में भाग लेंगे। आदर्श की इस सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है। यह बांदा स्पोर्ट हास्टल मैं आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में क्वालिफाई करके उत्तर प्रदेश की टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। पिता दिनेश राय किसान जबकि माता पूनम राय गृहणी हैं। दोनों बेटे को देश के लिए राष्ट्रीय टूर्नामेंट पदक लाने की उम्मीदें लगाए बैठे हैं। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक होने वाले नेशनल वालीबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।संवाद
विज्ञापन



वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता दो नवबंर से

अहरौला। क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित कार्यालय पर मंगलवार को वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दो नवंबर को आजमगढ़ स्थित सुखदेव पहलवान स्टेडियम में होने वाले वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता को लेकर रणनीति तैयार की गई। वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव कमलेश पांडेय ने बताया की दो नवंबर से सुबह 10 बजे से स्टेडियम में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें यूथ, जूनियर, सीनियर, बालक, बालिका वर्ग के लोग प्रतिभाग कर सकेंगे।इस मौके पर रामसूरत यादव, संतलाल सोनी, आशीष चौबे, कोच गुलाब सिंह, सुषमा पांडेय मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed