{"_id":"57e9696c4f1c1bf50a57525e","slug":"voices-raised-in-opposition-to-the-illegal-possession","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे के विरोध में उठाई आवाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे के विरोध में उठाई आवाज
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
उठाई आवाज
सगड़ी क्षेत्र के अजगरा में कुछ लोगों की ओर से चकमार्ग को अवरुद्ध कर अवैध कब्जा करने के विरोध में अजगरा निवासी बाबूलाल ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर शीर्षासन कर धरना दिया। बाबूलाल का कहना है कि कई बार सगड़ी तहसील में शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। जब तक उसकी मांग पूरी नहीं होती उसका धरना जारी रहेगा।
बाबू लाल यादव ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने चकमार्ग पर कब्जा कर अवरुद्ध कर दिया है। इसकी शिकायत सगड़ी तहसील में की गई लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि जब तक चकमार्ग से अवैध कब्जा नहीं हटेगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।