फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Virtual communication will be broadcast live in every Civic bodies

वर्चुअल संवाद का हर निकाय में होगा सीधा प्रसारण

Mon, 26 Oct 2020 07:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Virtual communication will be broadcast live in every Civic bodies
आजमगढ़। एसडीएम प्रशासन व प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय नरेंद्र सिंह ने सभी ईओ को निर्देशित किया कि 27 अक्तूबर को होने वाले ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के लाभार्थियों और प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का हर नगर निकाय में लाइव प्रसारण किया जाए। किसी बड़े हाल या सार्वजनिक स्थान पर बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था पहले से की जाए। कार्यक्रम में ईओ व कार्मिक उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही सांसद, विधायक, अध्यक्ष, सभासदों, टाउन वेडिंग कमेटी के सदस्यों और बैंकर्स को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों द्वारा योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत ऋण का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला शक्ति अभियान को ध्यान में रखकर महिला पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी एवं सशक्त करने के लिए स्वीकृत ऋण प्रमाण पत्र देने का विशेष प्रयास किया जाए। कोविड-19 के दृष्टिगत निर्धारित सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों, मास्क आदि का पूर्ण रूप से अनुपालन किया जाए। न्यूनतम 50 से 100 तक स्ट्रीट वेंडर्स को उपस्थित रखा जाए। पीओ डूडा अरविंद पांडेय ने बताया कि जनपद में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 5868 स्ट्रीट वेंडरों का पंजीकरण किया गया है। 3586 ने लोन के लिए आवेदन किया है। 2639 वेंडरों के आवेदन स्वीकृत हुए हैं और 1757 वेंडरों को लोन वितरित कर दिया गया है। लोन वितरण में जनपद प्रदेश में 10वें नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed