फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers protested when the characters did not get accommodation

पात्रों को आवास न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 14 Feb 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested when the characters did not get accommodation
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत कंजरा दिलशादपुर में पात्रों को आवास न दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अपात्रों का आवास दिए जाने का आरोप लगाया। साथ ही आरोपों की जांच कराकर पात्र लोगों को आवास दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कंजरा दिलशादपुर में सात पुरवे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में पात्रों को आवास नहीं दिया गया है। टूटे हुए खपरैल, छप्पर, मड़ई डालकर तमाम लोग रहते हैं, लेकिन उन्हें आवास नहीं दिए गए। ग्रामीणों का कहना था कि आवास के लिए 162 लोगों ने आवेदन किया था। उनमें से 30 लोगों को ही आवास मिले हैं। ग्रामीणों ने पात्र लोगों को आवास दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में कैलाश राजभर, रमाशंकर चौहान, रामचंद्र राजभर, राजू गोंड़, मृत्युंजय, रामअवध, नागेंद्र, सोमारी, लालमति, मेवाती, सुरेन्द्र, रामजी, तेज प्रताप गोंड़, संदीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed