फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers protested against the problem of jam

जाम की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Fri, 15 Oct 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested against the problem of jam
सरैया गांव के मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम के विरोध में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। साथ ही सड़क पर वाहनों के अतिक्रमण से निजात दिलाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सरैया गांव स्थित मजार पर हर बृहस्पतिवार को मेले का आयोजन होता है। मेले में आसपास के जिले से भी श्रद्धालु आते हैं। सरैया जाने वाले मार्ग पर जाम लग जाता है। ऑटो चालकों की मनमानी के चलते क्षेत्रीय लोगों को आने-जाने में काफी असुविधा होती है। इसके विरोध में सरैया गांव के प्रेमचंद राय, हौसला प्रसाद, अजीत सिंह, राम जी, हरेंद्र सिंह, सचिन, शालू मौर्या, लक्ष्मी, बॉबी गुप्ता व गंगा हरिश्चंद्र सहित अनेक ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मजार पर आने वाले लोगों द्वारा रोड के किनारे वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। वहीं ऑटो चालकों द्वारा सवारी लादने और उतारने का काम होता है। जिसके चलते जाम लग जाता है। मजार के प्रबंधक से इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई। स्कूल जाने वाली छात्राओं व महिलाओं को काफी परेशानियां होती हैं। इस संबंध में मजार के प्रबंधक सैयद अहमद हसन ने बताया कि मजार पर आने वालों के लिए मदरसे में पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जो भी श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से आते हैं वह पार्किंग में अपने वाहन खड़ा करते हैं। सवारी लादकर ऑटो चालकों द्वारा अव्यवस्था की जाती है। कई बार इसकी सूचना प्रशासन को दी गई लेकिन प्रशासन द्वारा कोई भी मदद नहीं उठाया गया। रोड पर जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed