फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers protest against the lease of the pond

Azamgarh News: पोखरे के पट्टे के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 28 Aug 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against the lease of the pond
17 अहरौला ब्लॉक के बरईपुर में पोखरे के पट्टे के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
अहरौला। तहसील बूढ़नपुर के बरईपुर के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पंचायत भवन पर तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांव के दोनों पोखरे को फर्जी तरीके से बाहर के एक व्यक्ति को पट्टा करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि इन पोखरों से गांव की लगभग 200 बीघा से अधिक खेती की सिंचाई होती है। साथ ही, गांव के पशुओं के जल सेवन, महिलाओं द्वारा जलकुंभी, तिन्नी, करेमुआ जैसे खाद्य पदार्थों का संग्रहण व ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रूप से मछली पकड़ने का कार्य इन्हीं जलाशयों से होता है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बिना किसी सार्वजनिक सूचना, सहमति के इन पोखरों का पट्टा तहसील प्रशासन के मिली भगत से गांव के बाहरी व्यक्ति को मत्स्य पालन के लिए का दिया गया है, ग्राम सभा की संपत्ति पर अवैध कब्जे के समान है। इससे न सिर्फ गांव के लोगों के अधिकारों का हनन हुआ है, बल्कि पारंपरिक संसाधनों से उन्हें वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मंडलायुक्त, डीएम से मांग किया कि इस पट्टे को निरस्त कर दोषियों पर अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के त्रिलोकीनाथ, मुनील प्रजापति, अमरजीत, हनुमान, रामबदन, रामदरस, जियालाल, शिवप्रसाद, नीतू, सावित्री आदि मौजूद थे। इस संबंध में तहसीलदार बूढ़नपुर शैलेश कुमार ने बताया कि अभी पट्टा आवंटित नहीं हुआ है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही आगे की कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed