{"_id":"6144d6118ebc3ed52d1982b2","slug":"villagers-demonstrated-for-drainage-and-blocked-road-azamgarh-news-vns6121919123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी और अवरूद्घ मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी और अवरूद्घ मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
फूलपुर तहसील के आलमपुर गांव में जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
अंबारी। फूलपुर तहसील के ग्राम पंचायत आलमपुर दलित बस्ती में जल निकासी एवं अवरुद्ध मार्ग को खोलने के लिए शुक्रवार को ग्रामीणों ने पानी में खडे़ होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे अंडरपास बनाते समय जलनिकासी की व्यवस्था नहीं करने और मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बरसात के पानी से गांव घिर गया है। अंडरपास बनते समय आलमपुर दलित बस्ती निवासियों ने डीएम, एसडीएम, सीएम एवं सांसद संगीता आजाद तक से जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की थी। रेलवे अधिकारियों के द्वारा जल निकासी और रास्ता देने का आश्वासन दिया था लेकिन वादा नहीं निभाया गया। बारिश के बाद पूरा आलमपुर दलित बस्ती पानी से घिर गई है। लोगों के घरों में पानी भी घुस गया है। शुक्रवार को सूर्यनाथ गौतम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बाढ़ ग्रस्त गांव में जलनिकासी एवं रास्ता के निर्माण की मांग अविलंब किया है। इस मौके पर कामता, कर्मराज, संदीप, सूर्यनाथ, अश्वनी कुमार, कलावता, ऊषा, श्यामादेवी, रामाश्रय, संजय कुमार, प्रेम सागर, राहुल, कमला, राम स्वार्थ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।