{"_id":"624ddce0f4c7031c8f0f1ff8","slug":"villagers-demonstrated-for-changing-transformer-azamgarh-news-vns6469839114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। दीदारगंज क्षेत्र के पल्थी बाजार में लगा 108 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने के बाद बदला नहीं गया। जिसे लेकर बुधवार को पल्थी गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दिया कि अतिशीघ्र यदि इसे बदला नहीं गया तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि ने कहा कि पल्थी बाजार में लगा 100 केवीए का यह ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले बदला गया था, जो दो दिन बाद मंगलवार शाम को फिर जल गया। जिसके कारण करीब 250 घरों के लोग इस भीषण गर्मी में परेशान हैं और अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। यही नहीं रात में महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर बागों में और पेड़ों के नीचे सो रही हैं। जिसके कारण उन्हें सांप और बिच्छू का खतरा भी बना हुआ है। पूर्व में जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए ग्रामीणों ने जिले तक विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया तब जाकर तीन दिन पूर्व बिजली विभाग द्वारा इसे बदला गया, पर लगाने के दो दिन बाद ही ये मंगलवार को फिर जल गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया पर इस समस्या पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिसको लेकर बुधवार सुबह दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने जले ट्रांसफार्मर के पास विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि 100 केवीए के ट्रांसफार्मर पर 240 विद्युत कनेक्शन का लोड है जिसके कारण समस्या हो रही है। ग्रामीणों ने कनेक्शन के लोड के अनुसार ट्रांसफार्मर की क्षमता 250 केवीए करने की मांग किया है। इस अवसर पर राकेश कुमार यादव, भूपेंद्र दुबे, संतोष गुप्ता, श्रवण मोदनवाल, सत्यप्रकाश यादव, सुशील सिंह, शनि यादव, चंदन सोनी, सुनील मौर्य, पवन, विकास आदि मौजूद थे।