फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers are terrified of the drones; police are investigating

Azamgarh News: ड्रोन से दहशत में ग्रामीण, पुलिस कर रही जांच

Fri, 05 Sep 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers are terrified of the drones; police are investigating
आजमगढ़/सरायमीर। जिले के तीन थाना क्षेत्रों दीदारगंज, सरायमीर और फूलपुर में दो रातों से आसमान में उड़ते रहस्यमयी ड्रोन ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। अंधेरी रातों में लाल और हरी रोशनी से चमकते, गड़गड़ाहट करते इन ड्रोन ने गांव वालों की दहशत है। वहीं एसपी ग्रामीण ने इसे अफवाह बताया। कहा कि ड्रोन 60 किमी ऊपर नहीं उड़ते हैं। बुधवार और गुरुवार की रात दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुवाई, मुनव्वरपुर, राजापुर और शेखवलिया गांवों के आसमान में पहली बार दर्जनभर ड्रोन उड़ते देखे गए। ग्रामीणों ने बताया कि ये ड्रोन कुछ देर तक मंडराते रहे, फिर रुक-रुक कर उड़ान भरते रहे।
विज्ञापन

इसके बाद ड्रोन सरायमीर के नोनारी और फूलपुर के खानजहांपुर गांव तक भी पहुंच गए। इस अप्रत्याशित दृश्य से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। बाकी ड्रोन पहले ही तरह ही उड़ते रहे। वहीं बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ओरिल गांव में फिर से कई ड्रोन देखे गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 2-3 बजे के बीच आसमान में 3 से 4 ड्रोन उड़ते दिखाई दिए। पुलिस प्रशासन ने किसी प्रकार के ड्रोन उड़ने से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed