फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vijay Bahadur became president of Teachers Association

महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने विजय बहादुर

Thu, 14 Nov 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Vijay Bahadur became president of  Teachers Association
डीएवी पीजी कालेज में पूर्वांचल विश्व विद्यालय के शिक्षक संघ के चुनाव में नव निर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि जौनपुर के महाविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव गुरुवार को नगर के डीएवी महाविद्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें विजय बहादुर सिंह अध्यक्ष, डा. रामजीत वरिष्ठ उपाध्यक्ष और डा. राजीव त्रिपाठी कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

चुनाव डीएवी के स्थानीय इकाई शिक्षक संघ के निर्देशन में नामित चुनाव अधिकारी दुर्गा प्रसाद अस्थाना की देखरेख में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुलपति प्रोफेसर राजाराम यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शिक्षक हित के संघर्ष को आगे बढ़ाने की बात कही। विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. घनश्याम सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता डा. समर बहादुर सिंह व संचालन डा. ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ने किया। कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि शिक्षकों का सबसे बड़ा दायित्व शिक्षण कार्य है। छात्रों की मुस्कान को अपनी मुस्कान समझें और बजरंग बली की तरह कर्म पर भरोसा करें। संघ सूरज के समान होना चाहिए जिससे कठोर मक्खन भी उसके ताप से पिघल जाए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव का कार्य सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। जिसके क्रम में 11 बजे से नामांकन के बाद पर्चो की वापसी और मतदान हुआ। जिसके बाद मतों की गिनती शुरू हुई। जिसमें विजय बहादुर सिंह अध्यक्ष, डा. रामजीत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डा. राजीव त्रिपाठी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, डा. राहुल सिंह महामंत्री, संयुक्त मंत्री डा. दिनेश व मनोज घोषित किए गए। इसके अलावा कोषाध्यक्ष डा. सरफराज नवाज, प्रांतीय प्रतिनिधि डा. आसिफ कमाल, कार्यालय मंत्री पद पर डा. नीरज सिंह को निर्विरोध चुना गया। जनपद इकाई के महामंत्री डा. इंद्रजीत व श्रीदुर्गा जी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डा. फूलचंद ने विभिन्न जनपदों से आए शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। डा. समर बहादुर सिंह व प्रवेश सिंह ने कहा कि शिक्षक अपने हित के लिए एक श्रेष्ठ कार्यकारिणी का चयन हुआ है। अब इन्हीं के नेतृत्व में पूर्व की भांति शिक्षकों की आवाज शासन.प्रशासन तक पहुंचेगी। इस मौके पर विजय कुमार सिंह, अजीत प्रताप सिंह, डा. सुनील, डा. पंकज सिंह, डा. मधुबाला राय, डा. रविंद्र नाथ पांडेय, डा. आरपी कौशल, डा. प्रदीप कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed