फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   vidyaalay mein paas mila saphaee karmee ka shav

जांच को पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी पर हमला, दो नामजद

Fri, 14 May 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
vidyaalay mein paas mila saphaee karmee ka shav
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चक मुनव्वर गांव में शुक्रवार को पीएचसी मिर्जापुर से स्वास्थ्यकर्मियों की टीम एक व्यक्ति के यहां कोरोना की जांच के लिए पहुंची। इस दौरान टीम में शामिल एक स्वास्थ्य कर्मी पर दो लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। टीम ने किसी तरह भाग कर जान बचायी। घटना के बाबत दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर सरायमीर थाने में दी गई है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए पीएचसी मिर्जापुर से स्वास्थ्य कर्मियों की टीम शुक्रवार को दिन में चक मुनव्वर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर पहुंची। टीम ने कोरोना जांच की बात परिजनों से कही। इस पर जिस व्यक्ति के घर टीम पहुंची थी वह स्वास्थ्यकर्मियों से उलझ गया। कुछ ही देर में वह व्यक्ति आक्रामक हो गया। जिस पर डॉक्टर के साथ पहुंचे टीम में शामिल कुछ कर्मी जहां भाग कर जान बचाए तो एक कर्मी सपन कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी निजामाबाद डॉक्टर को बचाने के लिए आगे बढ़ा। जिस पर हमलावरों ने मच्छरदानी के डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पीएचसी प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी ने बताया कि घटना के बाबत स्वास्थ्यकर्मी सपन कुमार द्वारा सरायमीर थाने पर दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। सूचना पर सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed