फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Video viral of Home Guard being beaten on road in azamgarh

Azamgarh News: होमगार्ड को लबे सड़क पीटने का वीडियो वायरल, प्रशासन अलर्ट; होगी कार्रवाई

Mon, 22 Apr 2024 05:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 05:51 PM IST
सार

Azamgarh News: घटना तीन दिन पूर्व की बताई जा रही है। भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी ही उसे सरेराह पीट रहे हैं।

विज्ञापन
Video viral of Home Guard being beaten on road in azamgarh
जांच की कवायद में जुटा प्रशासन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेलइसा चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में यातायात विभाग में ड्यूटी कर घर लौट रहे एक होमगार्ड को कुछ लोग लात-घूसों व चप्पल से पीट रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो बेलइसा चौराहे का है, जिसमें पीटा जा रहा व्यक्ति होमगार्ड है। इनका नाम चंद्रधारी (50) बताया जा रहा है, जो रानी की सराय थाना क्षेत्र के मित्रसेनपुर गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय चंद्रधारी यातायात ड्यूटी कर घर लौट रहा था। बेलइसा चौराहे पर वह पान खाने के लिए रूका था। इसी दौरान उसके पड़ोसियों ने ही उसे रोक लिया और बीच चौराहे पर ही लात-घूंसा व चप्पल से उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया।

इस बाबत पूछे जाने पर ASP सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल वीडियो प्रकाश में आया है। वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही होमगार्ड की पिटाई करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed