{"_id":"6a777991aff92f8cb70b65a4","slug":"video-of-village-head-and-his-son-assaulting-a-young-man-goes-viral-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-155083-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्रधान और पुत्र का युवक से मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्रधान और पुत्र का युवक से मारपीट का वीडियो वायरल
विज्ञापन
युवक से मारपीट करते प्रधान व प्रधानपुत्र। श्रोत-वीडियो ग्रैब
निजामाबाद थाना क्षेत्र के अरया गांव में आवास को लेकर बातचीत के दौरान एक युवक के साथ प्रधान और प्रधान पुत्र का विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान वहां मौजूद किसी ने घटना का पूरा वीडियो बना लिया।
इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के अनुसार, अरया गांव निवासी विनोद यादव (19) प्रधान महेंद्र यादव (52) व उनके पुत्र विकास यादव से आवास के संबंध में बातचीत कर रहे थे।
दोनों के बीच आवास के चबूतरे के निर्माण को लेकर बातचीत हो रही थी। इस दौरान प्रधान का पुत्र विकास यादव भी मौजूद था। आवास कैसे बनेगा, इसी बात को लेकर बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
प्रधान और उसके पुत्र युवक को मारते हुए नदी की तरफ ले गए और धक्का देकर नदी में गिरा दिया। हालांकि, संयोग रहा कि युवक गहरे पानी में नहीं गया था, जिससे उसकी जान बच गई।
सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि मामले में जांच कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।