फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Used to steal animals from luxury vehicle, seven arrested

Azamgarh News: लग्जरी वाहन से पशुओं की करते थे चोरी, सात गिरफ्तार

Mon, 11 Nov 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Used to steal animals from luxury vehicle, seven arrested
आजमगढ़। जिले की स्वाट व मुबारकपुर थाने की पुलिस ने अंतरजनपदीय इनामी पशु चोर सहित 7 आरोपियां को गिरफ्तार किया है। पशुओं की चोरी करने वाले इस गिरोह के सदस्य लग्जरी वाहनों से पशुओं की चोरी कर दूसरे जिलों में बेच दिया करते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 33 मवेशी, नकदी, तमंचे और कारतूस जब्त किया है। गिरफ्तार अभियुक्त गिरोह बनाकर पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में पशु चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। मुबारकपुर के प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार एवं स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी की संयुक्त टीम ने 06 अभियुक्तों मो. वाकिफ निवासी नियाउज थाना फूलपुर, मो. साजिद (इनामी दस हजार), अबूजर उर्फ शब्बू, अफरोज, मुस्ताक, निवासीगण नत्थुपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ और शकील अहमद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद को गुजरपार पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। एवं अन्य अभियुक्त एसयूवी और पिकअप से भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 6 भैंस और 2 तमंचों को जब्त किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बिरादरी का हाता ग्राम पठानटोला थाना कोतवाली जनपद मऊ से चोरी की 18 भैंसें और नाै बकरियों की बरामदगी एवं एक अन्य अभियुक्त अलकमा उर्फ जुनैद निवासी पठानटोला थाना कोतवाली जनपद मऊ को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की भैंस बिक्री के 41,700 रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

पशुओं की चोरी कर दूसरे जिलों में बेच देते थे आरोपी: एसपी

एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि एक इनामी सहित 7 अंतर्जनपदीय पशु चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 33 पशु, 41,700 रुपए, तमंचा बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के जौनपुर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर आदि जिलों से पशुपालकों के पशुओं को चुरा कर बेचने का काम करते हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद जिले के 17 थानों में 27 पशुओं की चोरी के मामले का खुलासा हुआ है। ये पशुओं को चुराने के बाद उसे चार पहिया वाहन में ले जाते थे। पशु दूसरे जनपदों में बेच दिया करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों को जल्द गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed