फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Used to buy pipes from junk shop and make katta

Azamgarh News: कबाड़ की दुकान से पाइप खरीद बनाते थे कट्टा

Wed, 04 Dec 2024 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Used to buy pipes from junk shop and make katta
सिधारी थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से एक हिस्ट्रीशीटर सहित पांच शातिर अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। मौके से काफी मात्रा में हथियार बनाने के सामान और औजार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी हेमराज मीना ने बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली स्थित मूनी बाबा की कुटिया के पास मंगलवार की रात छापा मारकर पांच अपराधियों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से एक चोरी की लाइसेंसी एसबीबीएल बंदूक, 5 पूर्ण निर्मित अवैध तमंचे, 68 जिंदा और 69 खोखा कारतूस, 30 कारतूस 315 बोर, 16 जिंदा कारतूस 32 बोर के साथ कई तरह से कारतूस और खोखे बरामद किए।
विज्ञापन

मौके से पुलिस ने 8 नाल (12 बोर), 9 रिपीट पिन, 13 खटका स्प्रिंग और 2 खटका भी बरामद किया। अवैध असलहों को तैयार करने के लिए मौके पर लगाई गई इलेक्ट्रिक कटर, लोहे की भट्टी, आरी ब्लेड, घिसाई पत्थर, हथौड़े, छेनी, रिंच, पेंचकस और अन्य उपकरण के अलावा एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी हेमराज मीना ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कबाड़ की दुकान से लोहे की पाइप और अन्य सामान खरीदते थे। असलहे और कारतूस तैयार करने के लिए अन्य सामान रामधारी राजभर (वर्तमान में गाजीपुर जेल में) और मुंशी राम से प्राप्त करते थे। सुनसान स्थान पर अवैध हथियारों का निर्माण कर उन्हें आजमगढ़, गाजीपुर और अन्य जिलों में अच्छे दामों पर बेचते थे।
इनके द्वारा तैयार माल की बिक्री मोटर साइकिल से की जाती थी। पकड़े गए आरोपियों में संजय विश्वकर्मा पुत्र सोहित विश्वकर्मा जहानागंज थाना क्षेत्र के आजमबांध, हिस्ट्रीशीटर रविकांत उर्फ बड़क सिधारी थाना क्षेत्र के सर्फुद्दीनपुर, रामविलास चौहान जहानागंज थाना क्षेत्र के अमदही, पंकज निषाद सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर, मुंशीराम जहानागंज थाना क्षेत्र के कोलारी गांव के रहने वाले हैं।

वहीं इस मामले में रामधारी राजभर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बसही लहुआं कला वांछित है। एसपी ने बताया कि इन आरोपियों के ऊपर पहले से कई मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed