{"_id":"6838ae05c3b064a41a0ed8e4","slug":"up-state-women-commission-member-said-that-hospitals-and-systems-should-be-improved-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-132185-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा अस्पतालों और व्यवस्थाओं में सुधारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा अस्पतालों और व्यवस्थाओं में सुधारें
विज्ञापन
बलरामपुर। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने बृहस्पतिवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अस्पतालों और व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। डॉ. मौर्या ने बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया।
मरीजों की भारी भीड़ के बावजूद चिकित्सकों की कमी और साफ-सफाई की खराब स्थिति देखी गई। उन्होंने नियमित सफाई, पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती और सभी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जाफरपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के निरीक्षण में डॉ. मौर्या ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बच्चों को निर्धारित डाइट प्लान के अनुसार भोजन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, अलमारी की व्यवस्था और भवन की मरम्मत व साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे जिला मंडलीय चिकित्सालय के आकस्मिक निरीक्षण में डॉ. मौर्या ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 10 दिनों में सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने का आदेश दिया। भोजन, साफ-सफाई, चिकित्सकों की ड्यूटी और दवाओं की उपलब्धता संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान एक शिकायतकर्ता ने अपनी दो माह से लापता पुत्री की शिकायत दर्ज की। डॉ. मौर्या ने तत्काल कार्रवाई कर एक घंटे में बच्ची को बरामद करवाया।