फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP police encounter Two criminals of Bihar gang arrested in Azamgarh

UP Encounter: बिहार गैंग के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, एक पर नौ और दूसरे पर दर्ज हैं 19 मुकदमे

Tue, 18 Nov 2025 10:06 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 18 Nov 2025 10:06 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं।  

विज्ञापन
UP police encounter Two criminals of Bihar gang arrested in Azamgarh
पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में चोरी, छिनैती और लूट की घटनाओं में सक्रिय बिहार गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सोमवार की देर रात में दो कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार कंधरापुर थानाध्यक्ष अनुराग कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि दो शातिर अपराधी किशुनदासपुर से सेहदा की ओर अवैध असलहे के साथ जा रहे हैं। पुलिस ने भोर्रा-मकबूलपुर अंडरपास पुलिया के पास चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार दोनों अपराधी मोटरसाइकिल से आते दिखे। 
विज्ञापन


पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मोटरसाइकिल फिसलकर सर्विस लेन पर गिर गई। इसके बाद दोनों ने झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों अपराधी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान त्रिभुवन सिंह उर्फ गोलू, निवासी सिकन्दरपुर, थाना कोतवाली, जिला गाजीपुर और पंकज पासवान, निवासी ग्राम डिडखिली, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई। त्रिभुवन के बांए पैर और पंकज के दाहिने पैर में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि त्रिभुवन सिंह के खिलाफ चोरी, लूट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि पंकज पासवान के खिलाफ वाराणसी, चंदौली सहित अन्य जिलों में चोरी, लूट, फर्जीवाड़ा, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के 19 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों लंबे समय से सक्रिय आपराधिक गिरोह से जुड़े हुए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed