{"_id":"674c99ebfc8140369f0285b7","slug":"up-news-police-not-file-fir-unnatural-misdeed-case-reached-high-court-accused-taken-away-minor-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : पुलिस ने नहीं लिखी FIR, हाईकोर्ट पहुंचा अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला; नाबालिग को उठा ले गए थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : पुलिस ने नहीं लिखी FIR, हाईकोर्ट पहुंचा अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला; नाबालिग को उठा ले गए थे आरोपी
Sun, 01 Dec 2024 10:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:47 PM IST
सार
Azamgarh News : आजमगढ़ में नाबालिक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार काे हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। आदेश के बाद मुबारकपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पीड़ित ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
आजमगढ़ में मुबारकपुर पुलिस ने रविवार को हाईकोर्ट के आदेश पर नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के भाई ने मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मुबारकपुर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने अपने ही मोहल्ले के मोहम्मद यजदानी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आरोप है कि यजदानी उसके नाबालिग भाई के साथ कई बार अप्राकृतिक दुष्कर्म कर चुका है। 15 अगस्त की रात लगभग 10 बजे पीड़ित खाना खा कर घर के बाहर टहल रहा था। जहां पहले से माैजूद यजदानी व सहयोगी उसे जबरन उसे उठा ले गए। उससे अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विरोध करने पर मारपीट कर आंख पर पट्टी बांध दी और एकांत स्थान पर ले जाने लगे। जहां भाई ने शोर मचा दिया। मोहल्ले वालों को आता देख सभी फरार हो गए थे। पीड़ित ने घर आकर परिजनों को सारी जानकारी दी। पीड़ित के भाई ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसे हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन