फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP News Insects found in semolina and flour being sold in shopping mall video goes viral

UP News: शॉपिंग मॉल में बिक रहे सूजी और मैदा में मिले कीड़े, वीडियो वायरल; खाद्य विभाग की टीम ने की जांच

Sun, 14 Sep 2025 10:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 14 Sep 2025 10:18 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक शॉपिंग मॉल से युवक ने सूजी खरीदा था। उसमें कीड़े मिलने के बाद उसे दोबारा सूजी की पैकेट दी गई लेकिन उसमें भी कीड़े थे। युवक ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

विज्ञापन
UP News Insects found in semolina and flour being sold in shopping mall video goes viral
सूजी में कीड़े मिलने की जांच करते खाद्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ शहर के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को खरीदारी करने पहुंचे युवक के खाद्य पदार्थ में कीड़े मिले। युवक ने उक्त सामान का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम सक्रिय हुई और शॉपिंग मॉल में पहुंचकर नमूने एकत्र किए और उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक तरवां थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी दुर्गेश यादव नाम के एक युवक ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवक ने बताया कि वह नगर पालिका स्थित एक नामचीन शॉपिंग मॉल से सूजी और मैदा और बेसन खरीदा था। जिसमें छोटे-छोटे कीड़े पड़े थे। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने की जांच

मामले को संज्ञान में लेते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम शनिवार को शॉपिंग माल में पहुंच गई। टीम ने बकायदा एक-एक सामानों को चेक किया। इसके बाद तीन-चार पैकेट को सील कर दिया। इसके बाद वह नमूने लेकर चले गए। 

इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टीम शॉपिंग मॉल में जांच करने के लिए गई थी। नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed