{"_id":"5e08e56a8ebc3e87c430bd0f","slug":"up-board-examination-will-be-closely-monitored-from-control-room-azamgarh-news-vns5023682191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा पर पैनी नजर को जिला मुख्यालय पर बनेगा कंट्रोल रुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा पर पैनी नजर को जिला मुख्यालय पर बनेगा कंट्रोल रुम
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा पर होगी पैनी नजर, मुख्यालय पर बनेगा कंट्रोल रूम
- वेबकास्टिंग के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम की रहेगी नजर
- एक कंप्यूटर से जुड़ेंगे 15 केंद्र, हर कंप्यूटर पर तैनात रहेंगे दो राजकीय शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। 2020 की यूपी बोर्ड परीक्षा में परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार पूरी परीक्षा पर पैनी नजर रखने की रणनीति बनाई है। इसके तहत जिला मुख्यालय पर मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा जिसमें 15 से 16 विद्यालयों पर एक कंप्यूटर लगाया जाएगा। हर कंप्यूटर पर राजकीय विद्यालयों के दो शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
कंट्रोल रूम स्थापना को लेकर शासन ने सभी डीआईओएस को पत्र जारी किया है। जिसके अनुसार डीआईओएस को ही कंट्रोल रूम की पूरी व्यवस्था करनी है। कंट्रोल रूम डीआईओएस कार्यालय, किसी राजकीय विद्यालय अथवा सूचना विज्ञान केंद्र में सुविधा के अनुसार स्थापित किया जा सकता है। हर 15 परीक्षा केंद्रों पर एक कंप्यूटर लगाया जाएगा। जिले में 280 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में जिले में स्थापित होने वाले कंट्रोल रूम में कम से कम 18 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। हर कंप्यूटर पर दो-दो राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों की तैनाती निगहबानी के लिए लगाई जाएगी। कंट्रोल रूम के लिए कंप्यूटर समेत अन्य सभी व्यवस्थाएं डीआईओएस द्वारा की जाएंगी। कंप्यूटर पर तैनात राजकीय विद्यालयों के शिक्षक लगातार स्कूलों पर ऑनलाइन नजर रखेंगे और जहां कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी देखने को मिलेगी तत्काल डीआईओएस केे सूचित करेंगे। डीआईओएस की सूचना पर सचल दल संबंधित विद्यालय पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई करेंगे। कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग जिलाधिकारी द्वारा नामित प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किया जायेगा।