फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   up board exam

अब 280 केंद्रों पर आयोजित होगी बोर्ड परीक्षा

Mon, 02 Dec 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
up board exam
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी गई है। आपत्ति निस्तारण के पश्चात संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची में सात नए केंद्र बढ़ाए गए है, वहीं 10 परीक्षा केंद्र बदल दिए गए है। अब कुल 280 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा आयोजित की जायेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा आगामी 18 फरवरी से शुरू होनी है। बोर्ड परीक्षा को संपादित कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नवंबर माह के शुरूआत में ही संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी किया था।
विज्ञापन

इस संभावित सूची में कुल 273 परीक्षा केंद्र शामिल किये गये थे। इस सूची पर आपत्तियां मांगी गई थी। अपत्ति निस्तारण के लिए जिला स्तर पर कमेटी बनी थी। जिसके पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी थे। इसके अलावा कमेटी में डीआईओएस, बीएसए, दो राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य व सभी तहसीलों के एसडीएम शामिल थे। 27 तक आपत्तियों का निस्तारण कर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने फाइनल सूची बोर्ड को प्रेषित कर दिया। जिसके आधार पर रविवार की देर शाम माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दिया। फाइनल सूची में सात नये केंद्र बढ़ाये गये है। तो वहीं संभावित सूची के 10 परीक्षा केंद्रों को बदल कर उनके स्थान पर आसपास के दूसरे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार से कम है परीक्षा केंद्र
यूपी बोर्ड परीक्षा में 2018-19 की परीक्षा में कुल 303 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के चलते परीक्षा केंद्र भी कम बनाये गये है। पिछले बार की अपेक्षा इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 23 परीक्षा केंद्र कम बनाये है।
1.92 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
कुल 192146 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 106831 परीक्षार्थी पंजीकृत है। जिसमें 56239 छात्र व 50192 छात्राएं शामिल है। इसी तरह इंटरमीडिएट में कुल 85315 परीक्षार्थी पंजीकृत है। जिसमें 44102 छात्र व 41213 छात्राएं बोर्ड परीक्षा देंगी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दिया है। परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी होने के बाद अब विभाग अन्य तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा कराने की कवायद में जुट गया है। नकल विहीन व बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप परीक्षा सकुशल संपन्न करायी जायेगी।
डॉ. वीके शर्मा, डीआईओएस, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed