फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Assembly Election 2022: Satishchandra said in Azamgarh - the public will decide who will get the key of the bulldozer

UP Chunav 2022: बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा बोले- जनता तय करेगी कि बुलडोजर की चाभी किसे मिलेगी, झूठ बोलने वाले सत्ता से होंगे बाहर 

Wed, 02 Mar 2022 09:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Mar 2022 09:20 PM IST
सार

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा ने विपक्षा दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि  सपा की सरकार में 134 बड़े दंगे हुए। उन्होंने कहाकि जनता से झूठे वादे कर भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में अपनी सरकार बनाई। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: Satishchandra said in Azamgarh - the public will decide who will get the key of the bulldozer
आजमगढ़ में दीदारगंज क्षेत्र के पुष्पनगर में चुनावी सभा को संबोधित करते बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा ने बुधवार को आजमगढ़ में कहा कि बुलडोजर की चाबी जनता के हाथ में है। जनता तय करेगी कि चाबी किसे मिलेगी। जनता झूठ बोलने वाली भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। वे अतरौलिया और दीदारगंज विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि कानून के राज की बात करने वाली भाजपा की सरकार में एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार हर दो घंटे में एक महिला से दुष्कर्म की घटना घट रही है। प्रदेश में सपा की सरकार थी तो दंगे, बलात्कार, लूट, हत्या जैसी घटनाएं बढ़ गई थीं।
विज्ञापन


सपा के तत्कालीन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के दुष्कर्म पर दिए बयान पर तंज कसा। कहा कि प्रदेश में ऐसे लोगों की सरकार बनी तो यह प्रदेश को कहां ले जाएंगे यह आप खुद समझ सकते हैं। सपा की सरकार में 134 बड़े दंगे हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा सरकार ही सर्व समाज की हितैषी है

उन्होंने कहाकि जनता से झूठे वादे कर भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में अपनी सरकार बनाई। कहाकि बसपा सरकार ही सर्व समाज की हितैषी है। इसके शासन में बिना भेदभाव विकास हुआ। यह सरकार दलितों और पिछड़ों की विरोधी है। उन्होंने कहा कि हाथरस की दलित बेटी के साथ भाजपा की सरकार ने खेल खेला। छुट्टा पशु किसानों की आय दोगुनी कर रहे हैं। किसान चौबीस घंटे अपने खेत की चौकीदारी करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed