फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Assembly Election 2022 Rajnath Singh Rally in azamgarh attacked on opposition said neither bua nor babua will run in Uttar pradesh

UP Chunav 2022: आजमगढ़ में राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला, बोले- यूपी में न बुआ चलेगी न बबुआ चलेगा

Sun, 27 Feb 2022 05:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Feb 2022 05:09 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आजमगढ़ में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। कहा कि सरकार बनने के बार 14 दिन के भीतर गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएगा। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Rajnath Singh Rally in azamgarh attacked on  opposition said  neither bua  nor babua will run in Uttar pradesh
आजमगढ़ में राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के मतदान के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को आजमगढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी  समेत विपक्ष पर जमकर हमला बोला।  लालगंज और दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मई खरगपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि  यूपी में न बुआ चलेगी न बबुआ, यूपी में चलेगा तो सिर्फ बाबा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप लोग संकल्प लीजिए कि इस बार के चुनाव में भाजपा की जीत हो। उन्होंने जहां सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और 10 मार्च को भाजपा की सरकार बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि यूपी  में 10 मार्च को भाजपा की ही सरकार बनेगी, इसके लिए लोगों से भारी जनसमर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन


14 दिन के अंदर होगा गन्ना का भुगतान
सरकार बनने के बाद होली, दीपावली में उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त सिलिंडर दिया जाएगा। 14 दिन के अंदर गन्ना का भुगतान किया गया जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को खासकर गरीब पर को खूब मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षामंत्री ने कहा कि पहले एक रुपए देश की राजधानी से चलता था तो गरीब तक 15 पैसा पहुंचता था लेकिन अब एक रुपये जाता है तो पूरा ही मिलता है। आयुष्मान कार्ड केवल आपके जिले में ही नहीं देश के किसी भी महानगर में काम करेगा। यह तय किया गया है कि जल्द ही परिवहन बसों में 60 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। 

राजनाथ सिंह ने ली चुटकी

सरकार अन्नपूर्णा कैंटीन चलाएगी, जहां पर बहुत सस्ते दर में लोगों को भोजन प्राप्त होगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर आपकी पत्नी से किसी बात की नाराजगी हो जाए तो आपको अन्नपूर्णा कैंटीन भोजन कराएगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, लालगंज प्रत्याशी नीलम सोनकर, दीदारगंज प्रत्याशी डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed