फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Unknown youth dies after being crushed by a truck

ट्रक से कुचल कर अज्ञात युवक की मौत

Tue, 15 Jun 2021 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Unknown youth dies after being crushed by a truck
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार के पास सड़क पर दौड़ लगा रहे अज्ञात युवक की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस व सेना भर्ती की तैयारी करने वाले काफी संख्या में युवक आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर दौड़ लगाते है। इसी के तहत मंगलवार को भी काफी संख्या में युवक इस मार्ग पर दौड़ लगा रहे थे। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। युवक का सिर ट्रक से कुचला हुआ था, जिससे पूरा चेहरा क्षत विक्षत हो गया है। पुलिस घटना को हादसा ही बता रही है। वही चर्चा इस बात की भी है कि कहीं से हत्या कर युवक का शव घटनास्थल पर लाकर फेंका गया है। यदि युवक पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाला होता तो वह आसपास का ही होता और उसकी अब तक पहचान हो चुकी होती। कोतवाली प्रभारी हिमेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया मौत हादसे में ही हुई है। वैसे पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ भी स्पष्ट रुप से कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed