फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uncontrolled truck collided with culvert

अनियंत्रित ट्रक पुलिया से टकराया

Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck collided with culvert
रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव के बाहर पुलिया से बीती रात लगभग 12 बजे एक अनियंत्रित ट्रक टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में कोई घायल तो नहीं हुआ। लेकिन पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं गांव के लोगों ने लखनऊ-आजमगढ़ मार्ग पर ब्रेकर बनवाने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार उक्त ट्रक एफसीआई गोदाम से गेहूं लादकर फूलपुर जा रहा था। रात को 12 बजे के आस-पास ड्राइवर को नींद आ गई। इस कारण उक्त ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह घटना दिन के समय होता तो कई लोगों की जान चली जाती। गांव के लोगों का कहना है कि लखनऊ-आजमगढ़ मार्ग पर दिलौरी के अलावा कई गांव पड़ते हैं, लेकिन मार्ग पर कहीं भी कोई ब्रेकर नही है। जिसके चलते वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि चेकपोस्ट से लेकर फरिहां बाजार तक कोई भी ब्रेकर नहीं है। उक्त मार्ग पर ब्रेकर का निर्माण कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed