फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uncontrolled Scorpio overturns, youth dies, another injured

Azamgarh News: अनियंत्रित स्कार्पियो पलटी, युवक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 29 Sep 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Scorpio overturns, youth dies, another injured
पवई। रैदा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बुधवार की देर रात स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। एक अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। बिहार प्रांत के पटना जिले के शाहजहांपुर थाना अंतर्गत मसनदपुर निवासी राजीव कुमार सिंह (39) के मित्र सुधीर प्रसाद की पत्नी की तबीयत खराब थी। वह दंपत्ति के अलावा अपने मित्र सुधीर के साले धर्मेंद्र के साथ स्कार्पियो से लेकर लखनऊ गए थे। पीजीआई लखनऊ में मरीज को भर्ती कराने के बाद राजीव अपने मित्र के साले धर्मेंद्र (35) के वापस बिहार लौट रहे थे।
विज्ञापन

रात साढ़े नौ बजे के लगभग एक्सप्रेसवे पर स्थित ढाबे पर दोनों ने खाना खाया। इसके बाद आगे चल पड़े। राजीव गाड़ी चला रहा था और धर्मेंद्र पीछे की सीट पर सोया हुआ था। 12 बजे के आसपास पवई थाना अंतर्गत रैदा गांव के पास स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी अहरौला भेजा। जहां डॉक्टरों ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। वहीं धर्मेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने राजीव के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजीव को दो पुत्री व एक पुत्र है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed