फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uncontrolled car collided with a tree, two people including the brother of the village head died, one seriously injured

Azamgarh News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, ग्राम प्रधान के भाई समेत दो की मौत, एक गंभीर घायल

Mon, 15 Dec 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collided with a tree, two people including the brother of the village head died, one seriously injured
16- मृतक श​शि  सिंह - फोटो : 1
जहानागंज। आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर नगर पंचायत जहानागंज बाजार के भुजही मोड़ के समीप रविवार सुबह 6.30 बजे आजमगढ़ की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में प्रधान के छोटे भाई शशि सिंह (40) मोहम्मद सिद्दीक (25) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तौफीक (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार तीनों खलीलाबाद से कंबल खरीद कर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मिली जानकारी मुताबिक गाजीपुर के जखनियां थाना क्षेत्र के सेमऊर गांव निवासी निवासी अजीत सिंह गांव के प्रधान हैं। छोटे भाई शशि सिंह (40) जखनियां बाजार में गारमेंट्स की दुकान चलाते थे। शशि दुकान में कंबल बेचने के साथ ही अपने बड़े भाई अजीत सिंह के साथ गांव के गरीब परिवार को निशुल्क कंबल हर वर्ष बांटते थे। इस वर्ष भी कंबल व गारमेंट्स के अन्य सामान लेने के लिए कार से दुल्लहपुर निवासी साथी मोहम्मद सिद्दीक (25) और तौफीक (30) के साथ खलीलाबाद गए थे। उधर से वह शनिवार रात घर के लिए निकले थे। वह रविवार सुबह 6.30 बजे जहानागंज थाना क्षेत्र के भुजही मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में शशि सिंह और मोहम्मद सिद्दीक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तौफीक का इलाज अस्पातल के चल रहा है। सूचना पर पहुंची जहानागंज थाने की पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ। शशि सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन

00

जहानागंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आस्था जायसवाल, सीओ सदर आजमगढ़।

16- मृतक शशि  सिंह

16- मृतक शशि  सिंह- फोटो : 1

16- मृतक शशि  सिंह

16- मृतक शशि  सिंह- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed