फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uncontrolled Bolero trampled the girl, died on the spot

अनियंत्रित बोलेरो ने बच्ची को रौंदा, मौके पर मौत

Tue, 15 Jun 2021 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Bolero trampled the girl, died on the spot
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर अंडरपास के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने मासूम बच्ची को रौंद दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो खाई में चली गई, जिसे मौके पर छोड़ कर चालक व सवार फरार हो गए।
विज्ञापन

मोलनापुर गांव निवासिनी 9 वर्षीया ब्यूटी चौहान पुत्री धर्मेंद्र चौहान मंगलवार की सुबह अंडरपास के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक बोलेरो ने उसे रौंद दिया। इसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गई। बच्ची भी बोलेरो में फंस कर घसीटाते हुए चली गई थी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और किसी तरह बोलेरो के नीचे फंसी बच्ची का शव बाहर निकाला। इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद बोलेरो चालक व सवार मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गए थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed