फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Umakant Yadav appeared in MP MLA court in two cases

Azamgarh News: दो मामलों में एमपी एमएलए कोर्ट में हुई उमाकांत यादव की पेशी

Fri, 27 Feb 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Umakant Yadav appeared in MP MLA court in two cases
एमपी एमएलए कोर्ट से सुनवाई के बाद निकलते पूर्व सांसद उमाकांत यादव
आजमगढ़। जौनपुर जेल में बंद पूर्व सांसद उमाकांत यादव को बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट अनुपम त्रिपाठी की अदालत में पेश किया गया। इस दौरान अदालत ने एक मामले में उनके खिलाफ जारी वारंट को निरस्त कर दिया और दूसरे मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख दी है। बताते चलें कि वर्ष 1989 में सरायमीर थाने में उमाकांत यादव के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। उनके अधिवक्ता के अनुसार, उस समय उनकी लाइसेंसी बंदूक के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उनके आवास पर तलाशी लेकर लाइसेंसी शस्त्र बरामद किया था। तलाशी के समय वे बंदूक का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके थे। इस पर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में गवाही की प्रक्रिया जारी थी। इसी बीच अदालत में गैरहाजिर रहने के कारण उनके खिलाफ वारंट जारी हो गया था। बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद को न्यायालय में उपस्थित होने पर बचाव पक्ष की ओर से वारंट निरस्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अदालत ने मामले में गवाही के लिए अगली तिथि 16 मार्च निर्धारित की है। वहीं, गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक अन्य मुकदमे में एमपी-एमएलए सत्र न्यायालय में भी उमाकांत यादव की पेशी हुई। इस मामले में अदालत ने 12 मार्च की अगली तारीख नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed