फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two women tried to give life to fire

दो महिलाओं ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की

Thu, 09 Mar 2017 12:33 AM IST
azmagrah hindi news
azmagrah hindi news Updated Thu, 09 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली और मेहनाजपुर थानाक्षेत्र में बुधवार की सुबह वृद्धा सहित दो महिलाओं ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की। महिलाओं को बचाने के प्रयास में उनके पुत्र भी झुलस गए। दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 देवगांव कोतवाली के कोटाबुजुर्ग ग्राम निवासी मेवाती देवी (80) पत्नी स्व. रामचरन गुप्ता की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वृद्धा ने बुधवार की सुबह शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। उनकी चीख सुनकर पुत्र यदुनाथ (47) पहुंचा, लेकिन बचाने के प्रयास में वह भी झुलस गया। वृद्धा को लालगंज सीएचसी ले जाया गया। वहां से  जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, मेहनाजपुर के बरवां गांव में बुधवार की दोपहर पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद कृष्णावती (55) पत्नी मिश्री गोंड ने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। उन्हें बचाने में 22 वर्षीय पुत्र सन्नी भी झुलस गया। मां-बेटे को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से महिला को जिला अस्पताल  रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed