फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two sides clashed over tearing clothes on Holi, two policemen injured in stone pelting in azamgarh

आजमगढ़: होली पर कपड़ा फाड़ने को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल, गांव में पीएसी तैनात

Sat, 19 Mar 2022 05:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Mar 2022 05:50 PM IST
सार

मौके पर पीएसी तैनात है और पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन
Two sides clashed over tearing clothes on Holi, two policemen injured in stone pelting in azamgarh
पुलिस पर पथराव (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शुक्रवार की शाम होली पर कपड़ा फाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया। पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


सलेमपुर गांव निवासी अंगद चौहान शुक्रवार की शाम पांच बजे घर के पास स्नान कर रहा था। गांव में दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे और उसका कपड़ा फाड़ने लगे। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान बाइक से क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिसकर्मी पहुंच गए। अंगद को पकड़कर थाने ले जाने लगे।
विज्ञापन


इस पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस के ऊपर पथराव करना शुरू कर दिया। इस घटना में दोनों पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिसकर्मियों ने जब आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी तो मौके पर पीएसी को तैनात करते हुए पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। घायल सिपाहियों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भगवा गीत बजाने पर हुई झड़प, दो घायल

बिलरियागंज कस्बा के पुराने चौक पर होली के दिन डीजे पर भगवा गीत बजाने को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें दो युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया। इसके साथ ही डीजे को संचालक समेत थाने लाकर खड़ा करा दिया। 
 

दबंगो ने सब्जी विक्रता को पीटा

मेंहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव में बृहस्पतिवार की रात सब्जी विक्रेता कमलेश वर्मा(43) पुत्र दुखरन को उसके गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के समय कमलेश ठेले पर सब्जी बेच कर घर लौट रहा था। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल कमलेश के भतीजे धीरज ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed