{"_id":"69ef667378bbef27c10f5d1b","slug":"two-people-died-in-road-accident-during-returning-from-char-dham-yatra-on-purvanchal-expressway-azamgarh-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: भीषण टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, चारधाम यात्रा से लौट रहे दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: भीषण टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, चारधाम यात्रा से लौट रहे दो लोगों की मौत
Mon, 27 Apr 2026 07:07 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 27 Apr 2026 07:07 PM IST
सार
Azamgarh News: चारधाम यात्रा से लौट रहे अधिवक्ताओं की कार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हादसे में दो लोगों की मौत (लाल घेरे में मृतकों की फाइल फोटो)
- फोटो : परिजन
विस्तार
बद्रीनाथ-केदारनाथ की धार्मिक यात्रा से लौट रहे अधिवक्ताओं की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से आजमगढ़ मार्ग पर उतरते समय कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे
जानकारी मुताबिक, जखनियां तहसील के अधिवक्ता अखिलानंद सिंह अपनी पत्नी सुनीता सिंह, बुढ़ानपुर निवासी अधिवक्ता रजनीकांत पांडेय, अधिवक्ता संजय पांडेय और उनकी पत्नी अंतिमा पांडेय के साथ चारधाम यात्रा से लौट रहे थे। रविवार रात करीब 12 बजे एक्सप्रेसवे से उतरते समय तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मठ पर चोरों का धावा, हनुमान मंदिर से उठा ले गए चांदी का हार और पीतल का पात्र
विज्ञापन
ये हुए हादसे का शिकार
हादसे में वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीकांत पांडेय (52) और सुनीता सिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल अखिलानंद सिंह, संजय पांडेय और अंतिमा पांडेय का उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और क्षेत्र के लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।