{"_id":"65117904b66f5494f804dd66","slug":"two-people-arrested-in-azamgarh-who-converted-hindu-to-mulsim-by-lured-money-2023-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: पैसे का लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कई आपत्तिजनक सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: पैसे का लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Mon, 25 Sep 2023 05:41 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 25 Sep 2023 05:41 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के लालमऊ गांव में ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सोमवार को मेहनाजपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं ।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के लालमऊ गांव में ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सोमवार को मेहनाजपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। एसओ मेहनाजपुर अनिल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सलमान पुत्र इसराइल गाजीपुर जिले के खानपुर थाने के सिधौना गांव निवासी है, जबकि दूसरा त्रिभुवन राम पुत्र श्रीपत राम मेहनाजपुर थाने के खुंदनपुर गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लालमऊ गांव निवासी रविंद्र राम पुत्र मानेराम ने थाने में इनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि कुछ लोग रुपये का लालच देकर उसका और परिवार के अन्य सदस्यों का धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। लालच दे रहे हैं कि तुम्हें और रुपये मिलेंगे। बच्चों की शिक्षा दीक्षा भी नये धर्म के मुताबिक स्कूल में होगी।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और इनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले में धर्मांतरण की कोशिश का यह पहला मामला नहीं है। हालांकि कार्रवाई के बाद भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। कभी झाड़फूंक तो कभी विशेष प्रार्थना सभा के नाम पर जिले में धर्मांतरण की कोशिश की जाती रही है।