फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two people arrested for blocking the road

Azamgarh News: सड़क जाम करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Dec 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two people arrested for blocking the road
मेहनाजपुर। तरवां थाना क्षेत्र में सड़क जाम और उपद्रव करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों शिवपूजन व अजय चौहान को गिरफ्तार किया है। एक दिसंबर 2025 को उंचहुआ पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, घटना के बाद मृतक के परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। भीड़ ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी। इससे आवागमन ठप हो गया था। कई राहगीर, बीमार और बुजुर्ग लोग इसमें घंटों फंसे रहे। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस बल को धमकाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मेंहनगर, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी लालगंज, थानाध्यक्ष मेंहनगर, मेहनाजपुर व अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। भीड़ की वीडियोग्राफी कराते हुए 13 नामजद और 40–50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को उंचहुआ निवासी शिवपूजन व विरनई गांव निवासी अजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed