फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two parties clash over molestation, one dead, 3 injured

Azamgarh News: छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत, 3 घायल

Sat, 07 Dec 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over molestation, one dead, 3 injured
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बछऊर खास गांव में बृहस्पतिवार की रात छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

मारपीट में घायल चार लोगों को ग्रामीण स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस फोर्स तैनात रही।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बछउर खास गांव निवासी दिनेश गौतम ने थाने में मामले की तहरीर दी थी। बताया कि गैर इरादतन हत्या के आरोप में रामशब्द, विजय कुमार, राजेश व मेवाती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, पप्पू अभी फरार है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बछऊर खास गांव निवासी विजय प्रेमचंद के घर महिलाओं से छेड़खानी कर रहा था।
इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार की शाम सात बजे दोनों में विवाद हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझाकर मामले को शांत करा दिया था। इसके बाद देर रात करीब 11:30 बजे विजय अपने पिता व अन्य लोगों के साथ प्रेमचंद के घर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे चलाने लगे।
मारपीट में रमेश कुमार (36) समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो महिलाएं भी शामिल रहीं। परिजन घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज गए।

यहां चिकित्सक ने रमेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं रीना, गुंजा और अंकित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों के मुताबिक, रमेश चाट विक्रेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed