फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two miscreants who escaped by snatching mobiles arrested

मोबाइल छीन कर भागने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants who escaped by snatching mobiles arrested
आजमगढ़। बीते बुधवार को बरदह थाना क्षेत्र के चौकी मोड़ के पास साइकिल सवार मजदूर से मोबाइल छीन कर भागे दो बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ ही बाइक भी बरामद किया है।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी राजकुमार पुत्र लच्छीराम प्लाई सेट्रिंग का काम करता है। बुधवार को वह देवगांव कोतवाली के धरांग गांव में निर्माणाधीन मकान पर सेट्रिंग का काम कर साइकिल से अपनी ससुराल ग्राम बरदह जा रहा था। इस दौरान वह मोबाइल से बात करते हुए साइकिल चला रहा था। अभी वह बरदह थाना क्षेत्र के चौकी मोड़ पर ही पहुंचा था कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। बाइक का नंबर राजकुमार ने नोट कर लिया था और थाने पर पहुंच कर घटना की जानकारी देने के साथ ही बाइक नंबर के साथ अपनी तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इसके साथ ही बदमाशों की तलाश भी शुरू हो गई। बृहस्पतिवार की शाम मुखबिर की सूचना पर बरदह थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों शिवशंकर सरोज पुत्र सीताराम व चंदन माली पुत्र स्व. मुनि माली निवासी चौकी थाना बरदह को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने एक अदद तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद किया है। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed