फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two men crushed by truck, killed

ट्रक ने दो युवकों को कुचला,मौत

Thu, 26 Feb 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 26 Feb 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two men crushed by truck, killed
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव के पास बुधवार की शाम साढ़े सात बजे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे को पीएचसी मुहम्मदपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर गंभीरपुर बाजार से घर लौट रहे थे।

 मृत युवकों में मंगेश चौहान (30) पुत्र राजबली, धर्मराज (25) पुत्र शिवबचन और घायल सुनील चौहान (25) गंभीरपुर थाने के दयालपुर गांव का निवासी है।

बताया जाता है तीनों युवक बुधवार की शाम घर से गंभीरपुर बाजार घूमने के लिए गए थे। वहां से सामान आदि खरीद कर तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


 बाइक आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित रानीपुर रजमो गांव के पास पहुंची, तभी ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक के पहिए के नीचे आने से तीनों कुचल गए। स्थानीय लोग जबतक मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था करते मंगेश चौहान और धर्मराज की मौके पर मौत हो गई।

जबकि सुनील चौहान को गंभीर चोटे आई। दुर्घटना में मरे युवकों के परिवारीजन को जैसे ही घटना की जानकारी हुई, वे रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गंभीरपुर केडी त्रिपाठी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed