फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two members of a vehicle thief gang arrested in an encounter

मुठभेड़ में वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Fri, 21 May 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two members of a vehicle thief gang arrested in an encounter
शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गुलामी का पुरा मुहल्ले से अईनिया जाने वाले मार्ग पर मुठभेड़ में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया़। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की नौ बाइक बरामद कर लिया है। शहर कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि रात में मुखबिर से सूचना मिली कि गुलामी का पुरा से अईनिया जाने वाले मार्ग पर बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एसके मैरज हाल के आगे दो युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही उन्होंने फायर झोंक दिया। खुद का बचाव करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम क्रमश: अनीष सिंह निवासी ग्राम बिजौरा थाना मुबारकपुर व आदर्श कुमार सिंह निवासी ग्राम कल्याणपुर बरौली थाना महराजगंज जनपद अयोध्या बताया। पुलिस ने कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed