फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two deaths due to corona infection in Azamgarh, 16 new found

आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 16 नये मिले

Mon, 26 Oct 2020 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two deaths due to corona infection in Azamgarh, 16 new found
आजमगढ़। जनपद में रविवार और सोमवार को जहां 16 नये कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, वहीं 31 कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। पिछले दो दिनों में दो कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। अभी तक कुल 5291 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 4930 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 275 पहुंच गई है। रिकवरी दर 93 फीसद के आसपास है। अब तक 100 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमण से पिछले दो दिनों में दो लोगों की मौत हुई है। बिलरियागंज के मोहिउद्दीनपुर निवासी 39 वर्षीय महिला नौ अक्तूबर को कोरोना संक्रमित पाई गई थी। उन्हें होम आइसोलेट किया गया था। तबियत खराब होने पर उन्हें 20 अक्तूबर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। हालत खराब होने पर 24 अगस्त को उन्हें बीएचयू के लिए रेफर किया गया था। 25 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई। वहीं, माहुल के कोर्राघाटमपुर निवासी 50 वर्षीय महिला जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित पाई गई थी। उन्हें यहां से मेडिकल कालेज चक्रपानपुर और वहां से बीएचयू के लिए रेफर किया गया था। उनकी भी मौत हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को आई जांच रिपोर्ट में बटसरा में एक, मातबरगंज में एक, बैरीदियान में एक, पल्हनी में तीन, नगरा सिकरौठा में एत, सिदारी के शिवनगर में एक, डीएम आवास पर एक संक्रमित मिला है। वहीं, सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में आराजी शंकरपुर में एक, दिवनिया में एक, अजारा में एक, तिवरिया खुर्द खुरासो में एक, चकला तकिया में एक, मोहब्बतपुर शाहगढ़ में एक, अतरैठ में एक, सलहरा में एक, घोरठ में एत, बिशेन का पुरा हरैया में एक संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed