फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two cars of devotees returning from Maha Kumbh after bathing collided with a divider, 3 dead, 13 injured

Azamgarh News: महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं की दो कारें डिवाइडर से टकराईं, 3 की मौत, 13 घायल

Tue, 18 Feb 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two cars of devotees returning from Maha Kumbh after bathing collided with a divider, 3 dead, 13 injured
रानी की सराय। महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी दो कारें सोमवार की सुबह मझगांवा व सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव के पास डिवाइडर से टकरा गईं। हादसे मेंं अर्टिगा में सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी कार स्विफ्ट डिजायर में सवार आठ लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पर हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की वजह दोनों चालकों को झपकी आना माना जा रहा है।
विज्ञापन

नेपाल के रूपम देही जिले के देवदार नगर पालिका के निवासी गनेश (45) 15 फरवरी को पत्नी दीपा (39) समेत 35 लोग के साथ पांच गाड़ियों से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे। सोमवार को सभी घर लौट रहे थे। सभी गाड़ियां उनके आगे निकल गई थीं। उनकी गाड़ी सबसे पीछे थी। गाड़ी वाराणसी-लुंबनी मार्ग पर आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगांवा गांव के पास पहुंची तो चालक चालक ऋतिक दुबे (21) को झपकी आ गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में गनेश, पत्नी दीपा (39) और गंगा (45) की मौत हो गई। वहीं, चालक ऋतिक दूबे, कोपिला देवी (45), देवीकला (35), अविशंकर (25) व शुभम (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी स्विफ्ट डिजायर भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
इस हादसे में बिहार के गोपालगंज जिले के कटिया थाना क्षेत्र के अमही बांकी गांव निवासी राजीव कुमार (55), अर्पिता (05), शंभु देवी (54), सुगिया देवी (60), अर्चिता (05), प्रियंका (21), सुगिया (45) व शांति देवी (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों के कहने पर चिकित्सक ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। उक्त सभी लोग महाकुंभ में स्नान कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed