फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two arrested for obtaining recognition for a madrasa using forged documents

Azamgarh News: कूटरचित अभिलेखों से मदरसे की मान्यता लेने के मामले में दो गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for obtaining recognition for a madrasa using forged documents
कूटरचित अ​भिलेखों से मान्यता लेने के गिरफ्तार आरोपी। स्रोत-पुलिस
फर्जी अभिलेखों के आधार पर मदरसा जामिया नूरुल उलूम, मुबारकपुर की स्थायी मान्यता लेने के मामले में मुबारकपुर पुलिस ने मोहम्मद हामिद (54) और मोहम्मद आबिद (47) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को देवकली तारन मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ कूटरचना, धोखाधड़ी और षड्यंत्र समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कनिष्ठ/पोर्टल सहायक आमिर हुसैन ने 28 अगस्त को मदरसा जामिया नूरुल उलूम की मान्यता से संबंधित प्रकरण में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान सामने आया कि मदरसे की स्थायी मान्यता के लिए वर्ष 1998 में प्रस्तुत किए गए अभिलेखों में भूमि संबंधी दानपत्र कूटरचित पाया गया। जांच में यह भी तथ्य सामने आया कि उक्त अभिलेख के आधार पर मदरसे को आलिया स्तर की स्थायी मान्यता प्राप्त हुई थी।
बाद में मदरसे को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की जानकारी भी जांच में सामने आई। प्रकरण में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से मान्यता निलंबित करने के साथ संबंधित प्रबंध समिति और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे।
प्राप्त अभिलेखों और जांच के आधार पर मुबारकपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर देवकली तारन मोड़ के पास घेराबंदी की थी।

मौके से वांछित मोहम्मद हामिद और मोहम्मद आबिद को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मुहल्ला बरईपुर, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed