फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two and a half lakh children of council schools will be taught the lesson of POCSO.

Azamgarh News: परिषदीय विद्यालयों के ढाई लाख बच्चों को पढ़ाया जाएगा पॉक्सो का पाठ

Tue, 26 May 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh children of council schools will be taught the lesson of POCSO.
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर एक नई पहल शुरू की है। अब जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पॉक्सो कानून और व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इससे बच्चों में गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन और कानूनी अधिकारों की समझ होगी।
विज्ञापन




जिले के 2706 विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब ढाई लाख छात्र-छात्राओं को इस अभियान का लाभ मिलेगा। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को उनकी उम्र के अनुसार सरल और संवेदनशील तरीके से सुरक्षा संबंधी शिक्षा दी जाएगी। इसमें बच्चों को गुड टच और बैड टच की पहचान, निजी अंगों की सुरक्षा, व्यक्तिगत सीमाओं की समझ और असहज स्थिति में सतर्क रहने जैसे विषय शामिल होंगे। नई व्यवस्था के तहत बच्चों को यह भी सिखाया जाएगा कि किसी भी गलत या असहज स्थिति में बिना डर के न कहना और तुरंत वहां से हट जाना जरूरी है। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों और कानूनी संरक्षण की जानकारी भी दी जाएगी। विद्यालयों में हेल्पलाइन नंबरों और शिकायत दर्ज कराने के तरीकों के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन




इस पहल का उद्देश्य बच्चों में भय पैदा करना नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक, सतर्क और आत्मविश्वासी बनाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को केवल शैक्षणिक शिक्षा तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा से जुड़ी जानकारी देना भी आवश्यक है। विभाग का मानना है कि इस पहल से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे किसी भी असहज स्थिति का बेहतर तरीके से सामना कर सकेंगे।-राजीव कुमार पाठक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed