फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Trunat machine installed in medical college, Corona will be investigated

मेडिकल कालेज में लगी ट्रूनाट मशीन, कोरोना की होगी जांच

Tue, 21 Jul 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Trunat machine installed in medical college, Corona will be investigated
आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कालेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल में ट्रूनाट मशीन से कोरोना की जांच शुरू हो गई है। यह मशीन माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगाई गई है। मंगलवार को प्रधाचार्य ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। साथ ही पहले दिन पांच लोगों का ट्रायल लिया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ आरपी शर्मा ने फीता काटकर मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों को देखते हुए शासन स्तर से कालेज में कोरोना संक्रमण की जांच मशीन सुविधा प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि ट्रू नेट मशीन के जरिये महज 45 मिनट में रिपोर्ट मिल जाती है। मशीन में एक बार में दो सैंपल की जांच की जा सकती है। फिलहाल मशीन के जरिये इमरजेंसी पेशेंट और बहुत जरूरी मामलों की जांच की जा रही है। इनमें ऐसे मरीज शामिल हैं, जो गंभीर हालत में इमरजेंसी में पहुंचते हैं। मशीन को 12 घंटे में दो शिफ्टों में संचालित किया जाएगा। इसके अलावा इमरजेंसी में मशीन को कभी भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य डा. राजेश कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नियाज हसन व माइक्रोबायोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतीक्षा श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed